{"_id":"6a514dde877d53e05d0b574e","slug":"brother-attacks-sister-with-a-hacksaw-grandmother-and-uncle-also-assaulted-una-news-c-93-1-ssml1048-198169-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भाई ने बहन पर आरी से किया हमला, दादी और चाचा से भी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भाई ने बहन पर आरी से किया हमला, दादी और चाचा से भी मारपीट
Sat, 11 Jul 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला ऊना के दुलैहड़ गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद के दौरान एक भाई द्वारा अपनी बहन पर आरी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवती घायल हो गई, जबकि आरोपी पर अपनी दादी और चाचा के साथ भी मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुलैहड़ निवासी 22 वर्षीय काजल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह घर के आंगन में ब्रश कर रही थी। इसी दौरान उसका भाई जसबीर कमरे से बाहर आया और उनकी माता के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने भाई को ऐसा करने से रोका तो उसने आंगन में पड़ी आरी उठाकर उस पर हमला कर दिया। हमले में काजल के कान के पास चोट लगी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट भी की।
शिकायत के अनुसार, आरोपी घर से जाते समय उनकी दादी और चाचा के साथ भी हाथापाई कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल युवती का मेडिकल करवाया। चिकित्सकों ने एक्सरे और सिर का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।