{"_id":"69c27374eb01b5e6510dab66","slug":"video-former-minister-captain-ajay-singh-yadav-targeted-the-government-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: एलपीजी की कतारों और विदेश नीति पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: एलपीजी की कतारों और विदेश नीति पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने एलपीजी सिलिंडर के लिए लग रही लंबी कतारों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतों पर दबाव है, लेकिन कमजोर विदेश नीति के चलते भारत को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ईरान जैसे देशों से भारत को सस्ते दामों पर तेल मिलता था, लेकिन अब पुराने रिश्ते कमजोर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दबाव में फैसले लेते हैं, जिससे देशहित प्रभावित होता है। राज्यसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव में खरीद-फरोख्त हुई और लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता था कि एक सीट कांग्रेस और एक भाजपा को मिलेगी, फिर भी तीसरा उम्मीदवार उतारकर माहौल बिगाड़ा गया। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर भी उन्होंने सख्त कार्रवाई की बात कही। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी डेढ़ साल की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में बस स्टैंड का काम शुरू नहीं हुआ, पानी की समस्या बनी हुई है, अस्पताल से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ और कॉलेज भवन सहित कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान उचित नहीं हैं। वहीं, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में छात्रों की बस शेल्टर की मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए जल्द व्यवस्था होनी चाहिए। अंत में उन्होंने शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हीं के बलिदान से देश आज आजाद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।