{"_id":"69c2723050838fdf75053481","slug":"video-sahapauu-ma-nakal-shararama-brata-jhakaya-na-manamaha-lya-jagaha-jagaha-haaa-savagata-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहपऊ में निकली श्रीराम बरात, झांकियों ने मनमोह लिया, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपऊ में निकली श्रीराम बरात, झांकियों ने मनमोह लिया, जगह-जगह हुआ स्वागत
सहपऊ में 23 मार्च शाम को बैंड-बाजों व मनोहन झांकियों के साथ श्रीराम बरात निकाली गई। श्रीराम बरात का शुभारम्भ बसपा नेता डॉ अविन शर्मा ने श्रीराम- लक्ष्मण की आरती उतार कर किया । श्रीराम बरात हनुमान टीले से शुरू होकर पुराना थाना, आजाद बाजार, पुराना बाजार, मुख्य बाजार,कोतवाली के सामने से गुजरती हुई होलीगेट, मोहल्ला बजरिया, कोरियाना, धोबियाना आदि मोहल्लाें से होते हुए अंत में हनुमान टीले पर पहुंची। बरात का जगह-जगह स्वागत हुआ। श्रीराम बरात में श्रीराम-लक्ष्मण दो घोड़ों की बुग्गी पर एवं भरत -शुत्रघ्न , गुरू वशिष्ठ ,महाराज दशरथ घोड़े पर चल रहे थे। बरात में बाबा भोले नाथ, राधा कृष्ण, काली, दुर्गा माता की झांकी, शंकर पार्वती एवं गणेश जी की झांकियां निकलीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।