{"_id":"69c2d1bc3975388fff0fdd8f","slug":"video-agra-police-have-recovered-304-lost-mobile-phones-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस का कमाल, गुम हुए एक करोड़ से अधिक के 304 मोबाइल लाैटाए, लोगों के खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस का कमाल, गुम हुए एक करोड़ से अधिक के 304 मोबाइल लाैटाए, लोगों के खिल उठे चेहरे
बस-ट्रेन में सफर करते या फिर राह चलते गुम हुए एक करोड़ से अधिक के 304 मोबाइल पुलिस ने ढूंढ़कर मंगलवार को पुलिस लाइन में लोगों को दिए तो उनके चेहरे खिल उठे। बरामद मोबाइलों में 50 से 80 हजार की कीमत के भी थे। पुलिस को मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम के साथ 22 पुलिसकर्मी लगाए थे। एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर सिम बंद करा दिया जाता है। ऐसे में मोबाइल की बरामदगी आसान नहीं होती है। इसके लिए सीईआईआर (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) पोर्टल पर डाटा दर्ज किया जाता है। गुम हुए मोबाइल में अगर कोई व्यक्ति सिम लगाता है तो उसकी जानकारी पोर्टल के माध्यम से पुलिस को मिल जाती है। उपयोगकर्ता से मोबाइल बरामद किया जाता है। सबसे अधिक शाहगंज के 22 और ताजगंज थाना क्षेत्र के 30 मोबाइल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।