{"_id":"69c2d1cb2265732b41095c80","slug":"video-newborn-found-in-bushes-in-agra-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में झाड़ियों मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर जुटी भीड़; एसएन में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में झाड़ियों मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर जुटी भीड़; एसएन में कराया भर्ती
आगरा के प्राची टावर चौकी क्षेत्र में कूड़े के ढेर में मंगलवार को एक लावारिस नवजात शिशु रोता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय पर पुलिस की कार्रवाई से बच्चे की जान बचाई जा सकी। सुबह के समय, स्थानीय निवासियों ने लगातार रोने की आवाज़ सुनी। आवाज़ का पीछा करते हुए जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा रो रहा है। यह देखकर आसपास के लोग चिंतित हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत अपनी निगरानी में लिया। बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस बीच, चाइल्ड हेल्पलाइन को भी घटना की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम प्रभारी ब्रजेश गौतम भी मौके पर पहुंच गए और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।