{"_id":"69c2bb0fe783076282009841","slug":"video-kanpur-distribution-of-mothers-treasure-held-at-shri-jangli-devi-temple-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: श्री जंगली देवी मंदिर में मां के खजाने का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: श्री जंगली देवी मंदिर में मां के खजाने का हुआ वितरण
श्री जंगली देवी मंदिर किदवई नगर में चैत्रकालीन नवरात्रि महापर्व पर मंगलवार को सिद्धपीठ जंगली देवी के दरबार में भक्तों के लिए मां के खजाने का वितरण किया गया। खजाना प्राप्त करने के लिए दोपहर से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी।
श्री जंगली देवी मइया की जयकारों के साथ खजाने का वितरण दोपहर 3 बजे से शुरु हुआ भक्तों की लंबी कतार दोपहर 2 बजे से ही लगा गई थी सभी भक्तगणों ने माता रानी के दर्शन किए और खजाने को प्राप्त किया। क्योंकि मान्यता है माता रानी के इस खजाने को पाकर भक्तगण घर में रखते है ताकि उनको कभी भी धन धान्य की कमी न हो , इसलिए जंगली देवी मइया का जयकारा लगाते हुए भक्तगण घंटो इंतजार करते रहे और हजारों भक्तों को खजाने का वितरण किया गया जो रात तक चला।
इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, ट्र्स्ट की अध्यक्षा माया वर्मा, कृष्ण स्वरुप मिश्रा, अशोक बाजपेयी, विजय पांडेय, ज्ञान प्रकाश, मनोज कपूर, राहुल मिश्रा, प्रखर, रजत आदि लोगों ने सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।