{"_id":"69c264bbe734e5b3ae027201","slug":"video-post-mortem-of-dm-gagandeep-singh-randhawa-conducted-amidst-tight-security-in-amritsar-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमार्टम
मृतक गगनदीप सिंह रंधावा का शव सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। इस दौरान परिजन भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।
मृतक के भाई वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही परिवार की ओर से भी एक फोटोग्राफर मौजूद रहेगा, ताकि प्रक्रिया पर किसी तरह का संदेह न रहे।
परिजनों ने एक बार फिर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई है। वरिंदर पाल सिंह ने कहा कि शुरू से ही उनकी मांग केंद्रीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच की रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और जल्द सीबीआई जांच के आदेश जारी होंगे।
उन्होंने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब तक कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और आगे क्या कार्रवाई की गई है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। हालांकि कुछ गिरफ्तारियों की बात सामने आई है, लेकिन परिवार का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।