{"_id":"6a51d111905a83441603b1fe","slug":"video-case-property-seized-in-ndps-cases-was-destroyed-in-the-boiler-at-khanna-paper-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनडीपीएस मामलों में जब्त केस प्रॉपर्टी को खन्ना पेपर के बॉयलर में नष्ट किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीपीएस मामलों में जब्त केस प्रॉपर्टी को खन्ना पेपर के बॉयलर में नष्ट किया गया
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त की गई केस प्रॉपर्टी को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत खन्ना पेपर मिल के बॉयलर में नष्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) ने बताया कि यह कार्रवाई सक्षम न्यायालय के आदेशों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। जब्त किए गए नशीले पदार्थों को सुरक्षित रखने के बाद न्यायालय की अनुमति मिलने पर उन्हें वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।