Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Special prayers at Harike Pattan on July 14 in memory of Sikhs who suffered during the 1990s
{"_id":"6a51d11bec905a29f5063b78","slug":"video-special-prayers-at-harike-pattan-on-july-14-in-memory-of-sikhs-who-suffered-during-the-1990s-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिके पत्तन में 14 जुलाई को 1990 के दशक के पीड़ित सिखों की स्मृति में विशेष अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिके पत्तन में 14 जुलाई को 1990 के दशक के पीड़ित सिखों की स्मृति में विशेष अरदास
1990 के दशक में पंजाब में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और लावारिस बताकर अंतिम संस्कार किए गए निर्दोष सिख युवकों की स्मृति में 14 जुलाई को शाम 6 बजे हरिके पत्तन में सतलुज और ब्यास नदियों के संगम स्थल पर विशेष सामूहिक अरदास समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम श्री अकाल तख्त साहिब के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है।
समारोह में श्री सुखमनी साहिब का पाठ, कीर्तन और अरदास होगी। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती देना तथा मानवाधिकारों की रक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना है।
आयोजकों ने गुरु नानक नामलेवा संगत, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और विशेष रूप से पीड़ित परिवारों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि इस सामूहिक अरदास का उद्देश्य पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ यह संदेश देना भी है कि भविष्य में किसी भी समुदाय के साथ इस प्रकार के कथित अत्याचार दोबारा न हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।