{"_id":"6a51c832b4e497a4df093d5d","slug":"firing-between-two-groups-over-sarpanch-dispute-in-bhakna-kalan-amritsar-man-died-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: भकना कलां में सरपंची विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, गैंगस्टर की मौत; नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: भकना कलां में सरपंची विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, गैंगस्टर की मौत; नौ आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Jul 2026 10:06 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:06 AM IST
सार
गांव भकना कलां में सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के गुट के बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष दाना मंडी में पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।
विज्ञापन
crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव भकना कलां की दाना मंडी में सरपंची को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भकना कलां में सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के गुट आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष दाना मंडी में पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में परगट सिंह पक्ष के गुरशरण सिंह उर्फ चीनी, निवासी गांव कोटली सक्का (थाना राजासांसी) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सुखमन घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि मृतक गुरशरण सिंह उर्फ चीनी कुख्यात गैंगस्टर था और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
मामले में पुलिस ने मौके और आसपास के क्षेत्र से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुखमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस का कहना है कि फरार नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।