Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
BJP District Secretary speaks on the 'Satluj' film controversy; raises voice in support of the Hindu community.
{"_id":"6a52135e309754effa01b5cb","slug":"video-bjp-district-secretary-speaks-on-the-satluj-film-controversy-raises-voice-in-support-of-the-hindu-community-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"'सतलुज' फिल्म विवाद में बोले अमृतसर के भाजपा जिला सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सतलुज' फिल्म विवाद में बोले अमृतसर के भाजपा जिला सचिव
फिल्म 'सतलुज' को लेकर जारी विवाद के बीच अमृतसर में भाजपा के जिला सचिव राजीव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर हिंदू समाज के पक्ष में अपनी बात रखते हुए कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म, पुस्तक या अन्य माध्यम से किसी भी धर्म, समाज या समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि फिल्म में ऐसे दृश्य या संवाद हैं, जिनसे किसी वर्ग की धार्मिक या सामाजिक भावनाएं प्रभावित होती हैं, तो उनकी निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए। साथ ही प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि मामले की पारदर्शी जांच कर उचित निर्णय लिया जाए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।
भाजपा जिला सचिव ने सभी पक्षों से संयम बरतने और विवाद का समाधान संवैधानिक एवं कानूनी तरीके से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार के विवाद को संवाद के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।