बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Pregnant Woman Carried to Ambulance as Road Blocks Access

Umaria News: कीचड़ में थमी एम्बुलेंस, कांधे पर अस्पताल पहुंची प्रसूता; वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 09:16 AM IST
Pregnant Woman Carried to Ambulance as Road Blocks Access
उमरिया जिले के दूरस्थ बैगा बहुल ग्राम पंचायत देवरा से स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां करती एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हाथों और कांधों के सहारे उठाकर गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क निर्माण की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत देवरा में रहने वाली एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन गांव तक जाने वाला मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका था। आरोप है कि खराब सड़क की वजह से एम्बुलेंस गांव के भीतर नहीं पहुंच सकी। मजबूरन परिजनों और ग्रामीणों ने प्रसूता को कपड़े के सहारे उठाकर कई लोगों की मदद से मुख्य सड़क और नेशनल हाईवे तक पहुंचाया, जहां पहले से खड़ी एम्बुलेंस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हालांकि मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन गांव से अस्पताल तक पहुंचने के दौरान हुई परेशानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी।

पढे़ं: नागदा को सीएम की दो बड़ी सौगात, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन, केंद्रीय विद्यालय भी शुरू

ग्राम देवरा उमरिया जिले की सीमा पर स्थित एक बैगा बहुल गांव है, जिसे सेना के शहीद स्वागत भूप सिंह के नाम से भी जाना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में गांव का संपर्क लगभग कट जाता है और मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों के मुताबिक प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति और कथित लापरवाही के कारण आज भी लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सड़क समय पर बन जाती तो एम्बुलेंस सीधे महिला के घर तक पहुंच सकती थी और इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का दावा करती है, तब एक प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को कांधों का सहारा क्यों लेना पड़ा।

यह घटना केवल एक गांव की समस्या नहीं, बल्कि उन दूरस्थ क्षेत्रों की तस्वीर है जहां आज भी खराब सड़कें और अधूरी बुनियादी सुविधाएं लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पनियाला फल विलुप्त होने की कगार पर।

11 Jul 2026

करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल सड़कें, अधूरे निर्माण और गड्ढों से बढ़ी परेशानी; VIDEO

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO

11 Jul 2026

गाजीपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से, VIDEO

11 Jul 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर; VIDEO

11 Jul 2026
विज्ञापन

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य ने किया बैठक का बहिष्कार, VIDEO

11 Jul 2026

रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों का चयन, VIDEO

11 Jul 2026
विज्ञापन

Baghpat: आम महोत्सव में विदेशियों ने भी लिया स्वाद, खाकर बोले- मजा आ गया

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज, माता-पिता को किया सम्मानित; VIDEO

11 Jul 2026

जंघई फ्लाईओवर पर शटरिंग का काम तेज, 20 जुलाई तक स्लैब ढलाई की उम्मीद; VIDEO

11 Jul 2026

भाकियू अंबावता गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

11 Jul 2026

राॅबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में 2.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास; VIDEO

11 Jul 2026

मिर्जापुर में अचानक धंसी सड़क, स्कूटी समेत गड्ढे में समाया चालक; VIDEO

11 Jul 2026

अष्टभुजा हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, VIDEO

11 Jul 2026

वादी को डराकर मुकदमा वापस लेने की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

11 Jul 2026

बैरिया तहसीलबार के अध्यक्ष सहित अधिवक्ताओं पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने की प्राथमिकी, VIDEO

11 Jul 2026

Video: ईट राइट स्कूल' कार्यशाला में शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

11 Jul 2026

Video: गर्जिया मंदिर परिसर से प्रशासन ने खाली कराई दुकानें

11 Jul 2026

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में दरगाह हटाने पर बवाल, मुस्लिम समाज ने लगाए चादर जलाने के आरोप

10 Jul 2026

Video: एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से छुट्टी का आदेश कर दिया जारी, कई विद्यार्थी नहीं पहुंचे स्कूल

10 Jul 2026

Video: टीईटी की बाध्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे प्राथमिक शिक्षक

10 Jul 2026

Video: प्राथमिक शिक्षक संघ ने तहसील मुख्यालय में टीईटी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

10 Jul 2026

Meerut: छोटा खाटू धाम में भजन संध्या का आयोजन

10 Jul 2026

Meerut: बारिश में ढहा मकान, मलबे में दबा सामान

10 Jul 2026

हाथरस के गांव सोखना में तिरपाल के नीचे जलानी पड़ीं दो चिताएं

10 Jul 2026

Bihar News: बोरे में बंद मिली बेहोश महिला, पास में रो रही थी मासूम बेटी; पुलिस ने ऐसे बचाई दोनों की जान

10 Jul 2026

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट की जगह लेगा स्मार्ट कार्ड

10 Jul 2026

बिलासपुर: स्ट्रीट लाइट का पोल 33 केवी लाइन से टकराया, करंट की चपेट में आए पांच मजदूर

दादों के नगला गुलरिया में करंट लगने से युवक की मौत, बौनई विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

10 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद के आदर्श सिंह दिखाएंगे चीन में शूटिंग वर्ल्ड कप में दम, जीत चुके हैं 30 अंतरराष्ट्रीय पदक

10 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed