बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Road turns into classroom in Sidhi Education Department issues notices to two teachers see viral video

सीधी में सड़क बनी क्लासरूम: शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को थमाया नोटिस; वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 03:41 PM IST
Road turns into classroom in Sidhi Education Department issues notices to two teachers see viral video
सीधी जिले के मझौली जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजारी में स्कूल तक पहुंचने का रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिसके बाद शिक्षकों ने सड़क पर ही कक्षाएं लगा दीं। कक्षाओं के संचालन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बच्चों को सड़क पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
शुक्रवार की रात करीब 12 बजे जारी आदेश में जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र सीधी ने प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेश कुमार द्विवेदी तथा माध्यमिक शिक्षक रामदत्त पनिका को कारण बताओ पत्र जारी किया है।

नोटिस में क्या कहा गया है?
नोटिस में कहा गया है कि विद्यालय तक पहुंचने का मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों ने विभागीय अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व सूचना दिए बिना बरसात के मौसम में विद्यार्थियों को खुले और असुरक्षित स्थान पर बैठाकर कक्षाएं संचालित कीं। शिक्षा विभाग ने इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत गंभीर लापरवाही माना है। दोनों शिक्षकों को 13 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सड़क पर लगाई थी कक्षा
गौरतलब है कि, शुक्रवार को विद्यालय तक पहुंचने वाले दोनों रास्ते भू-स्वामियों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने बच्चों को सड़क पर बैठाकर कक्षा संचालित की थी। शिक्षकों का कहना था कि बरसात के दौरान हर वर्ष यही स्थिति बनती है और विद्यालय तक पहुंचने का कोई स्थायी मार्ग नहीं है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसलिए मजबूरी में उन्होंने सड़क पर कक्षा लगाकर विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें-  'BJP में जो आगे बढ़ता है, उसका पर काट दिया जाता है': नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का तंज; क्या कहा?

सीधी जिले में प्रभारी मंत्री भी थे मौजूद
जिस समय बच्चे सड़क पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे, उसी समय सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल मझौली और चमराडोल क्षेत्र में सरकारी कार्यक्रमों में शामिल थे। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि विद्यालय तक स्थायी पहुंच मार्ग की मूल समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कार्रवाई केवल शिक्षकों पर होगी या वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: अयोध्या में नृपेंद्र मिश्र बोले- चढ़ावा चोरी 'कलंक', व्यवस्था में होगा सुधार

11 Jul 2026

सात साल की मासूम बच्ची का बेरहमी से कत्ल

11 Jul 2026

Video: अयोध्या में हल्की बारिश में डूबा रामघाट–खालेका पुरवा मार्ग

11 Jul 2026

कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में बढ़ा जलस्तर, कठवा गांव में बाढ़ का खतरा

11 Jul 2026

Umaria News: कीचड़ में थमी एम्बुलेंस, कांधे पर अस्पताल पहुंची प्रसूता; वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

11 Jul 2026
विज्ञापन

Alwar News : घर में अकेले रह रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की हाथ-पैर बांधकर हत्या, खुली मिलीं अलमारियां, लूट की आशंका

11 Jul 2026

पटियाला में पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग

11 Jul 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने 12 मामलों में वांछित आरोपी व उसके साथी को किया गिरफ्तार

अंकों का खेल करेगा राह आसान, जानिए जीवन में इनका प्रभाव

11 Jul 2026

Rajasthan में मानसून सुस्त, खरीफ बुआई पर संकट! 15 जुलाई से राहत की उम्मीद

11 Jul 2026

ममदोट में जमीन विवाद से आहत होकर नौजवान ने निगला जहर, मौत

जालंधर में तेज बरसात से गिरा पारा

11 Jul 2026

Bharatpur: UCC को लेकर सरकार ने सुनी जनता की राय, कमेटी को सौंपी जाएंगी सिफारिशें

11 Jul 2026

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए ने भवन पर चस्पा किया ध्वस्तीकरण नोटिस, 15 दिन का समय

11 Jul 2026

Chhatarpur:  आबादी वाले इलाके में दिखा 25 किलो का अजगर, वन विभाग की मदद से घने जंगल में छोड़ा गया

11 Jul 2026

काली मंदिर का गुंबद गिरने से बुजुर्ग की मौत, VIDEO

11 Jul 2026

Ujjain: महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैष्णव तिलक में दिए अलौकिक दर्शन; भक्त हुए निहाल

11 Jul 2026

Video: अंबेडकरनगर में देर रात उर्स मेले का हुआ आगाज

11 Jul 2026

पनियाला फल विलुप्त होने की कगार पर।

11 Jul 2026

करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल सड़कें, अधूरे निर्माण और गड्ढों से बढ़ी परेशानी; VIDEO

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO

11 Jul 2026

गाजीपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से, VIDEO

11 Jul 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर; VIDEO

11 Jul 2026

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य ने किया बैठक का बहिष्कार, VIDEO

11 Jul 2026

रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों का चयन, VIDEO

11 Jul 2026

Baghpat: आम महोत्सव में विदेशियों ने भी लिया स्वाद, खाकर बोले- मजा आ गया

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज, माता-पिता को किया सम्मानित; VIDEO

11 Jul 2026

जंघई फ्लाईओवर पर शटरिंग का काम तेज, 20 जुलाई तक स्लैब ढलाई की उम्मीद; VIDEO

11 Jul 2026

भाकियू अंबावता गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

11 Jul 2026

राॅबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में 2.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास; VIDEO

11 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed