फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna-missing-man-murder-case-wife-lover-arrested

सतना में तीन महीने बाद हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या; जानें कैसे खुला राज?

Sat, 11 Jul 2026 05:06 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 05:06 PM IST
सार

सतना के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में तीन महीने से लापता युवक की गुमशुदगी की जांच में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या कथित तौर पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चलिए बता रहे हैं इस हत्या का राज कैसे खुला है?

विज्ञापन
satna-missing-man-murder-case-wife-lover-arrested
तीन महीने से लापता युवक की हत्या, पत्नी और कथित प्रेमी पहुंचे जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में तीन महीने से लापता युवक की गुमशुदगी की जांच ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कथित तौर पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी।

विज्ञापन


हत्या के बाद शव को पहले कुएं में फेंका गया और बाद में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते उसे निकालकर जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

घर से घुमाने के बहाने ले गया था हत्यारा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बीते महीने थाना रामपुर बाघेलान में गुमशुदगी क्रमांक 47/26 के तहत विपिन कुमार यादव की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि 25 मार्च 2026 को रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टीकर निवासी सुनील कुशवाहा मृतक के घर आया था और रात में वहीं रुका था। अगले दिन वह विपिन कुमार यादव को टीकर गांव घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत की गई हत्या
जांच में यह भी सामने आया कि 26 मार्च को टीकर गांव में सुनील कुशवाहा और उसका साथी संदीप बहरोलिया, विपिन यादव के साथ शराब पीते देखे गए थे। इसके बाद विपिन का कोई पता नहीं चला। घटना के बाद दोनों युवक गांव छोड़कर फरार हो गए थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी आंचल यादव का विवाह से पहले से ही सुनील कुशवाहा के साथ प्रेम प्रसंग था। विवाह के बाद भी सुनील कई बार आंचल से मिलने उसके घर आता था। इसी प्रेम संबंध के चलते पति की हत्या की साजिश रची गई।

आइए जानते हैं पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, आंचल यादव ने अपने प्रेमी सुनील कुशवाहा के साथ मिलकर विपिन यादव की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत सुनील ने अपने साथी संदीप बहरोलिया के साथ मिलकर विपिन की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक कुएं में फेंक दिया गया।

बाद में जब पुलिस की जांच तेज हुई और आरोपियों पर दबाव बढ़ा तो शव को कुएं से निकालकर सुनील के घर से कुछ दूरी पर जमीन में दफना दिया गया। पुलिस पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर कार्यपालक दंडाधिकारी गोविंदगढ़ की मौजूदगी में दफनाए गए स्थान की खुदाई कराई गई, जहां से विपिन कुमार यादव का शव बरामद हुआ।



ये भी पढ़ें- दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा

शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1), 103(1), 238(ए) और 61(2)(ए) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद सुनील कुशवाहा (20 वर्ष), निवासी ग्राम टीकर, थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा और आंचल यादव (20 वर्ष), निवासी भगदेवरा मौहार टोला, थाना रामपुर बाघेलान, जिला सतना को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed