{"_id":"6a51b4492d38d3f6cc0d109e","slug":"video-in-mamdot-a-young-man-swallowed-poison-after-being-hurt-by-a-land-dispute-and-died-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में जमीन विवाद से आहत होकर नौजवान ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में जमीन विवाद से आहत होकर नौजवान ने निगला जहर, मौत
फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के नजदीकी गांव लखमीर के उताड़ (भट्टियां) में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से तंग आकर एक नौजवान ने जहरीली वस्तु निगल खुदकुशी कर ली है। मरने से पूर्व कुछेक आरोपियों के नाम भी लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक गुरप्रीत सिंह ने 30 जून को सोशल मीडिया पर लाइव होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उसे पहले ममदोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से फिरोजपुर, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट और बाद में एम्स बठिंडा रेफर किया गया। करीब 11 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 10-12 वर्ष पहले खरीदी गई जमीन को लेकर दूसरी पक्ष से लगातार विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि दूसरी तरफ के कुछ लोग लंबे समय से उनके परिवार को परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे, जिससे उनका बेटा गहरे तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, डीएसपी कर्ण शर्मा ने कहा कि उक्त मामले की बारीकी से तहकीकात की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।