{"_id":"6a51c78ab4e497a4df093d55","slug":"video-video-ayathhaya-ma-halka-brasha-ma-dab-ramaghata-khalka-parava-maraga-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में हल्की बारिश में डूबा रामघाट–खालेका पुरवा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में हल्की बारिश में डूबा रामघाट–खालेका पुरवा मार्ग
रामघाट से खालेका पुरवा जाने वाला मार्ग हल्की सी बारिश में ही जगह-जगह जलभराव की चपेट में आ गया। सड़क पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग अंदरूनी रास्ते से सीधे अयोध्या धाम बस अड्डे तक जाता है और भीड़भाड़ के दिनों में राम मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बन जाता है।
बदहाल सड़क और जलभराव के चलते स्थानीय निवासी, श्रद्धालु और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की गई।
एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को स्मार्ट सिटी और उत्तर प्रदेश को गड्ढा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं इस सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने और स्थाई जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भविष्य में इस सड़क का 40 फीट चौड़ीकरण भी होना सुनिश्चित है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।