{"_id":"6a5206f5896a88fabb08558e","slug":"youth-murdered-in-amritsar-shot-dead-after-being-lured-out-of-home-due-to-old-enmity-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में युवक की हत्या: पुरानी रंजिश में घर के बाहर बुलाकर मारी गोलियां, माता-पिता का इकलौता बेटा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में युवक की हत्या: पुरानी रंजिश में घर के बाहर बुलाकर मारी गोलियां, माता-पिता का इकलौता बेटा था
Sat, 11 Jul 2026 02:33 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:33 PM IST
सार
गुरजंट सिंह और हनी ने गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुरअवतार सिंह
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के गांव शहूरा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिवार गहरे सदमे में है।
मृतक के पिता लाहौरी सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनके बेटे की गांव के ही गुरजंट सिंह, हनी और उनके अन्य साथियों के साथ काफी समय से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि देर रात आरोपी मोटरसाइकिल पर उनके घर पहुंचे और गुरअवतार सिंह को बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही वह घर से बाहर निकला, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुरजंट सिंह और हनी ने पिस्तौल निकालकर गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुरअवतार सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।