Bihar News: मोबाइल झपटना पड़ा भारी! नौ किलोमीटर तक ट्रेन से लटका रहा चोर; स्टेशन पर हुआ गिरफ्तार
बिहार के खगड़िया में जनहित एक्सप्रेस से मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई। मानसी स्टेशन से ट्रेन खुलते ही उसने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया जिले में जनहित एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। मानसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही उसने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई। यात्री और आसपास बैठे लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद वह ट्रेन के बाहर खिड़की से लटका रह गया और करीब 9 किलोमीटर तक इसी हालत में खगड़िया स्टेशन तक पहुंचा।
मोबाइल छीनने की कोशिश, यात्रियों ने नहीं छोड़ा हाथ
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के मानसी स्टेशन से रवाना होते ही युवक ने खिड़की के पास बैठे एक यात्री का मोबाइल झपटने की कोशिश की। जैसे ही उसने मोबाइल छीना, यात्री ने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी मदद की और आरोपी को मजबूती से पकड़े रखा।
ये भी पढ़ें- सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश
ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के बावजूद यात्रियों ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। उनका उद्देश्य आरोपी को पकड़कर रखना था ताकि वह भाग न सके और चलते ट्रेन से गिरकर किसी बड़े हादसे का शिकार भी न हो। इस दौरान युवक लगातार खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा।
वीडियो वायरल, पूछताछ में झूठ निकली पहचान
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी अपना नाम छोटू कुमार और घर लखमिनिया बता रहा है, लेकिन पुलिस जांच में यह जानकारी गलत निकली।
खगड़िया स्टेशन पर जीआरपी ने दबोचा
ट्रेन के खगड़िया स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी थाना अध्यक्ष मो. अलाउद्दीन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी सही पहचान नवगछिया के मुमताज मोहल्ला निवासी बरकत मंसूरी के रूप में हुई।
पुलिस ने खगड़िया रेल थाना में कांड संख्या 45/26 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।