{"_id":"69c2d1b63e84e4876d015456","slug":"video-police-commissioner-issues-directives-at-crime-review-meeting-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश, ई-साक्ष्य एप से समन-वारंट भेजें पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश, ई-साक्ष्य एप से समन-वारंट भेजें पुलिसकर्मी
आगरा में पुलिस हाईटेक तरीके से अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। डिजिटल तरीके से साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। आरोपियों से लेकर गवाहों की पेशी तक ई-समन के माध्यम से कराई जाए। गवाह-आरोपी के मोबाइल व ईमेल आईडी पर ई-साक्ष्य एप से सीधे समन और वारंट पहुंचेंगे तो पुलिसकर्मियों का फायदा होगा। मंगलवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी में ये बातें पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहीं। उन्होंने डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि रामनवमी, डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती आने वाली है। जिन मार्ग पर शोभायात्रा निकाली जानी है, उनका पहले से निरीक्षण कर लिया जाए। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। सभी थाना प्रभारी शांति समिति की बैठक कर संभ्रांत लोगों से समस्याएं पूछें। साथ ही उन्होंने कहा कि सात साल से कम सजा वाले अपराध के मामलों की विवेचना 60 दिन में पूरी कर लें। इससे अधिक सजा वाले मामले 90 दिन में निपटाएं। अपराधियों का डाटा यक्ष एप पर दर्ज करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।