{"_id":"69c2d1c3ecbb8cdded0b97c1","slug":"video-two-killed-in-accident-involving-two-autos-in-agra-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो ऑटो हुए हादसे का शिकार, सवारी की गिरकर गई जान, कपड़ा व्यापारी की सिर में चोट लगने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो ऑटो हुए हादसे का शिकार, सवारी की गिरकर गई जान, कपड़ा व्यापारी की सिर में चोट लगने से माैत
आगरा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर आटो चला रहे चालक की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। थाना एकता क्षेत्र के देवरी रोड से मजदूर चालक के बराबर में सीट पर बैठकर जा रहा था। सैमरी का ताल पर सामने से आए तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर लग गई। हादसे में मजदूर की गिरने से माैत हो गई। वहीं अन्य सवारियों को भी मामूली चोट लगी। उधर, दूसरी घटना थाना रकाबगंज के बालूगंज क्षेत्र में हुई। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में एक की माैत हो गई, जबकि सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। देवरी रोड, एकता थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांग गीतम सिंह (40) मजदूरी करते थे। इन दिनों आलू खुदाई का काम कर रहे थे। पत्नी लक्ष्मी भी दिव्यांग हैं। उनकी चार बेटियां हैं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे वो खेत पर आलू खोदने के लिए जा रहे थे। घर के पास से ऑटो में बैठ गए। भाई जगन ने बताया कि ऑटो में सवारियां अधिक थीं। चालक ने उन्हें अपने बराबर में ही लगी अतिरिक्त सीट पर बैठा लिया। वह सैमरी का ताल पहुंचे थे कि तभी सामने से एक ऑटो आया। गीतम सिंह पूरी तरह से ऑटो के अंदर नहीं थे। उनके शरीर का कुछ हिस्सा बाहर निकल रहा था। सामने से आ रहे ऑटो की उनसे टक्कर लग गई। वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक ने ब्रेक लगाए। ऑटो में सवार दो और लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद लोग जुट गए। वह गीतम सिंह को अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गीतम घर में अकेले कमाने वाले थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ऑटो से हादसा हुआ है। मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरा हादसा सोमवार दोपहर को बालूगंज मार्ग पर हुआ। बिजलीघर से सवारियां लेकर एक आॅटो रोहता की तरफ जा रहा था। बालूगंज में बैकुंठी देवी महाविद्यालय से आगे आॅटो के आगे एक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ऑटो को मोड़ दिया। इससे आॅटो पलट गया। हादसे में आटो सवार नैनाना जाट, सदर निवासी राकेश (55) की मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि राकेश कपड़े बेचने का कारोबार करते थे। उनके सिर में चोट लगने से जान चली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।