{"_id":"69c3cbd3f92d1c21e20d4608","slug":"video-jogindra-central-cooperative-banks-net-profit-at-rs25-crore-npas-below-rs19-crore-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का शुद्ध लाभ 25 करोड़, एनपीए 19 करोड़ से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का शुद्ध लाभ 25 करोड़, एनपीए 19 करोड़ से कम
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बीओडी की बैठक बैंक के चेयरमैन अधिवक्ता मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा की गई और बैंक के प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान चेयरमैन अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बैंक का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। कहा कि इस वर्ष बैंक का कुल लाभ लगभग 36 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ लगभग 25 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त बैंक का नेट एनपीए शून्य प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि ग्रॉस एनपीए 19 करोड़ रुपये से कम रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बैंक के डिपॉजिट और ऋण वितरण में भी पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी, जो बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और बेहतर प्रबंधन का परिचायक है। चेयरमैन ने यह भी स्पष्ट किया कि बैंक की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता की ओर से लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार एवं बेबुनियाद हैं। साथ ही भ्रामक एवं गलत जानकारी फैलाने के मामले में सोलन पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। बैठक में बैंक के निदेशक लाज किशोर, संजीव कौशल, पितांबर नेगी, लक्ष्मी ठाकुर, रोशन ठाकुर, विजय ठाकुर और प्रबंध निदेशक पंकज सूद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।