{"_id":"6a5243b704389cc32302ce99","slug":"undeterred-by-the-water-the-company-set-up-operations-right-in-the-middle-of-the-ravine-solan-news-c-176-1-ssml1044-173716-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पानी से बैखोफ खड्ड के बीच में बना दी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पानी से बैखोफ खड्ड के बीच में बना दी कंपनी
Sat, 11 Jul 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के रत्ता खड़्ड मे के बीच में बन रहा उद्योग- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के चहारदीवारी बनाने से अब आधी रह गई खड्ड
पानी का तेज बहाव आने से शेड और पुल को होगा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी ने पानी से बेखौफ खड्ड के बीच में ही कंपनी बना दी है। कंपनी के साथ आधे खड्ड को रोक कर चहारदीवारी का काम भी शुरू कर दिया है। इससे खड्ड के पानी का बहाव एक ओर ही हो जाएगा, जिससे पुल को नुकसान हो सकता है। बद्दी से नालागढ़ को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है अगर इसको कुछ नुकसान होता है तो यातायात प्रभावित होगा।
बद्दी के मलकू माजरा में रत्ता खड्ड में एक कंपनी बन रही है। पूर्व सरकार ने बद्दी की एक कंपनी को यह लीज पर दी थी। कंपनी के साथ चहारदीवारी का काम भी चल रहा है। इससे रत्ता खड्ड आधा ही रह गया है। बरसात में तेज पानी के दौरान जहां कंपनी को नुकसान हो सकता है वहीं रत्ता पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है।
रत्ता खड्ड पर बना यह पुल पहले ही जर्जर हालत में है और पानी का बहाव एक ओर ही होने से पुल के ऊपर से पानी जा सकता है। अगर इस पुल को पानी से नुकसान होता है तो बीबीएन के उद्योगपतियों को यातायात समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि जब भाजपा सरकार ने कंपनी को यह जमीन लीज पर दी थी तो कांग्रेस के विधायकों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और बड़ा घोटाला होने का अंदेशा बताया था। कांग्रेस सरकार के आने के बाद किसी ने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। उल्टा कंपनी को साथ खड्ड में चैनेलाइजेशन के लिए करोड़ों रुपये का बजट दे दिया है।
गो सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि तेज बारिश में पानी पुल तक आता है तो ऐसे में कंपनी की चहारदीवारी को नुकसान हो सकता है। बारिश के दौरान होने वाले नुकसान से यही कंपनी के लोग सरकार से क्लेम करेंगे। उधर, उद्योग विभाग का कहना है कि कंपनी की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। रत्ता खड्ड पर एनएचएआई की ओर से नया पुल बनना प्रस्तावित है।