फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Promising students from economically weaker backgrounds will receive assistance.

Solan News: आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों को मिलेगी मदद

Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्रों के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, 25 जुलाई तक मौका
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पोर्टल खोला
प्रधानाचार्य को दिए निर्देश, सभी विद्यार्थियों को दें योजना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी उप-निदेशकों को पत्र जारी कर विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इस स्कॉलरशिप की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले मेधावी और होनहार छात्रों को वित्तीय सहायता और मेंटरशिप प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो चुका है। योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमारी रीता गुप्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पोर्टल खोल दिया है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र छात्र इस कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर छात्रवृत्ति से जुड़ी अधिसूचना अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन का लिंक प्रमुखता से अपलोड करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed