फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand raised for installing CCTV cameras and increasing night patrols in Sai during the Sai Panchayat's Gram Sabha.

Solan News: साई पंचायत की ग्राम सभा में साई में सीसीटीवी कैमरे व रात्रि गश्त बढ़ाने की उठी मांग

Sat, 11 Jul 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 11 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for installing CCTV cameras and increasing night patrols in Sai during the Sai Panchayat's Gram Sabha.
साई पंचायत की बैठक में भाग लेते हुए ग्रामीण- संवाद
लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

किन्नरों को जन्म दिन व शादी पर दिए जाने वाले रुपये किए निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खंड पट्टा की साई ग्राम पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन नवनिर्वाचित प्रधान सुमन लता की अध्यक्षता में किया गया। बारिश के बावजूद इस सभा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह सभा दोपहर 3 बजे तक चली। ग्राम सभा का कोरम पूरा करने के लिए जहां 154 सदस्यों की आवश्यकता थी, वहीं करीब 200 लोग बैठक में उपस्थित रहे।
ग्राम सभा में पंचायतवासियों की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ग्राम सभा में एक विशेष प्रस्ताव पास किया गया। इसके तहत पुलिस अधीक्षक बद्दी को प्रस्ताव भेजकर पंचायत क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और वर्धमान चौक से साई रोड तक शाम व रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही मांग पर संज्ञान लेते हुए ग्राम सभा में किन्नरों द्वारा अधिक पैसे मांगने के मुद्दे पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर किन्नरों को दिए जाने वाले रुपयों की सीमा तय कर दी गई है। अब नए नियम के अनुसार जन्मदिन बधाई के अवसर पर 1100 रुपये, शादी-ब्याह के अवसर पर 2100 रुपये की गई है। बैठक में पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बीपीएल लाभार्थी सूचियों और वीबीजी रामजी जैसी आगामी कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम सभा में नवनिर्वाचित उप-प्रधान हरजीत सिंह, सभी वार्ड सदस्य, वन विभाग व बागवानी विभाग के अधिकारी, पूर्व प्रधान चेतराम, पूर्व प्रधान निर्मला, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर, सेवानिवृत्त सूबेदार निकाराम, रामलाल, महिला मंडल तालड़ व टाली की सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट

वार्डों के ग्रामीणों ने अपनी मांगें रखीं
टाली गांव के हरविंद्र और सोमनाथ ने रास्ता निर्माण की मांग की।
तालड़ गांव के धर्मपाल ने रास्ता और शेड निर्माण का मुद्दा उठाया।
वार्ड सदस्य जय सिंह ने पुलियों और डंगों (दीवार) के निर्माण की मांग रखी।
डाबरा गांव ने बीर सिंह ने सामुदायिक भवन बनाने की मांग की।

इनसेट
पंचायत प्रधान सुमन लता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आने वाले बजट के बाद इन सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वीबीजी रामजी योजना के तहत अब भूमि सुधार व व्यक्तिगत डंगे नहीं लगाए जा सकते, जिसके लिए प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नशामुक्त समाज का संदेश और निशुल्क पौध वितरण
सभा में उपस्थित साई स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए पंचायत प्रधान, उप-प्रधान और वन विभाग (फॉरेस्ट डिपार्टमेंट) के अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए गए।

साई पंचायत की बैठक में भाग लेते हुए ग्रामीण- संवाद

साई पंचायत की बैठक में भाग लेते हुए ग्रामीण- संवाद

साई पंचायत की बैठक में भाग लेते हुए ग्रामीण- संवाद

साई पंचायत की बैठक में भाग लेते हुए ग्रामीण- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed