{"_id":"6a52505812a5b40bf30e7916","slug":"tractor-hits-bike-19-year-old-youth-dies-solan-news-c-176-1-ssml1040-173727-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत
Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटौलीकलां में पेश आया हादसा, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार
घायल अवस्था में पहुंचाया था अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बरोटीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना के तहत भटौलीकलां में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी कार से सिक्का होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भटौलीकलां स्थित पिडिलाइट कंपनी के मुख्य द्वार के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जाकर उनके आगे चल रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल, भटौलीकलां पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय आर्यन ठाकुर, निवासी भटौलीकलां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।