{"_id":"69c36034db0163b01f07abc5","slug":"video-teenager-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-wire-in-ghazipur-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में टेंट की लोहे का पाइप उठाते समय 11 हजार हाईटेंशन तार के स्पर्श में आने से मंगलवार की दोपहर एक किशोर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दीपक कुमार चौहान (15) मूल रूप से रेवतीपुर थाने के उतरौली का रहने वाला है। बचपन से ही वह मां पूनम, बहन अंजली और भाई प्रीतम के साथ ननिहाल पचोखर गांव में रहता था। टेंट की लोहे का पाइप उठाते समय विद्युत तार के स्पर्श में आकर झुलसकर किशोर की मौत हो गई। पिता शैलेश चौहान दिल्ली में रहकर काम करते हैं। सूचना पर वह गांव के लिए रवाना हो गए है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।