{"_id":"69c41daf8bb4237209015a85","slug":"video-kanpur-governments-achievements-highlighted-through-street-play-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नुक्कड़ नाटक के जरिए गिनाई सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नुक्कड़ नाटक के जरिए गिनाई सरकार की उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सरसौल क्षेत्र के मजरा रामनगर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराना रहा।
कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को सरल और रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया, जिससे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
भाजपा नेता रानू शुक्ला ने कहा कि सरकार ने बेटियों की शिक्षा से लेकर विवाह तक के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दी है, जिससे समाज में बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास की किरण पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।