{"_id":"69c3c566be80d578560e4c6a","slug":"video-mla-along-with-ex-servicemen-staged-protest-against-shifting-of-environment-battalion-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे विधायक
गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 37 वें दिन भी जारी रहा। विधायक मयूख महर भी पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों की बात करने वाली सरकार उनकी नहीं सुन रही है जो गंभीर है। कलक्ट्रेट के बाहर पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे विधायक मयूख महर ने कहा कि यह पूरे जिले के सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील सीमांत जिले से पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करना सरासर गलत है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना होगा। वहीं पूर्व सैनिकों ने कहा कि अब इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। ग्रामीण भी उनके समर्थन में आ रहे हैं इससे उन्हें बल मिल रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि इस फैसले को वापस लिए जाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व सैनिकों के धरने को छात्र संघ और प्रधान सगंठन ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भरत राम, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह, हर सिंह, भुवन पांडे, गिरीश भट्ट, महेश पांडे त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।