{"_id":"69c35ec5e561a7f9e1057449","slug":"video-mp-dr-sangeeta-balwant-raises-issue-of-bis-customs-coordination-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने उठाया बीआईएस-कस्टम्स समन्वय का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने उठाया बीआईएस-कस्टम्स समन्वय का मुद्दा
गाजीपुर जिले में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से बीआईएस और कस्टम्स अथॉरिटीज के बीच बेहतर समन्वय को लेकर प्रश्न उठाया।
उन्होंने सरकार से पूछा कि बीआईएस प्रमाणित उत्पादों की कस्टम क्लीयरेंस में देरी न हो और आयात प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कस्टम्स और बीआईएस के बीच तालमेल मजबूत करने तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी मांगी। इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि बीआईएस और कस्टम्स के बीच समन्वय के लिए आईसीजीएटी पोर्टल के माध्यम से नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। बीआईएस द्वारा बाजार में उत्पादों की जांच और परीक्षण किया जाता है और मानकों पर खरे न उतरने वाले उत्पादों की जानकारी कस्टम्स को भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि सरकार तकनीक आधारित जांच प्रणाली को बढ़ावा दे रही है और मानव हस्तक्षेप को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और व्यापार करने में सुगमता बढ़े। इस विषय पर सकारात्मक उत्तर मिलने पर डॉ. संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।