{"_id":"69c3c58a1623fda1460a337a","slug":"video-congress-protested-at-the-gas-agency-in-pithoragarh-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: कांग्रेस ने किया गैस एजेंसी में प्रदर्शन, कहा कब होंगी सिलिंडरों के लिए लगीं लाइनें खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: कांग्रेस ने किया गैस एजेंसी में प्रदर्शन, कहा कब होंगी सिलिंडरों के लिए लगीं लाइनें खत्म
गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी में सांकेतिक रूप से लकड़ी के चूल्हे और खाली सिलिंडर के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीमांत जिले में रसोई गैस के संकट से हर कोई परेशान है। रसोई गैस के लिए लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली सिलिंडर लेकर घर लौटने के लिए मजबूर हैं। इसके बाद भी सरकार सबकुछ ठीक होने की बात कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में घंटाकरण गैस एजेंसी के कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। पंत ने कहा कि जिले में शहर हो या गांव सभी जगह लोग रसोई गैस के संकट से जूझ रहे हैं। लोग रसोई गैस के लिए आधी रात से लाइन में लग रहे हैं और निराश होकर घर लौट रहे हैं। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि सरकार को जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं से धुंआ मुक्त रसोई के दावे कर रसोई गैस कनेक्शन दिया। अब महिलाएं सिलिंडर रिफिल न होने से लकड़ी का चूल्हा फूंकने के लिए मजबूर हैं। सभी ने सरकार से जल्द रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु ओझा, निशीद उप्रेती, मन्नू ठकुराठी, दीप वर्मा, त्रिभुवन चुफाल, कमल शाही, नवीन कापड़ी, राहुल लुंठी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।