{"_id":"69c3c80230373ca59b07a487","slug":"video-organized-a-workshop-on-sports-injury-management-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: खेल के दौरान होने वाली सामान्य व विशिष्ट चोटों की रोकथाम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: खेल के दौरान होने वाली सामान्य व विशिष्ट चोटों की रोकथाम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई स्थित बंसीलाल ऑडिटोरियम में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल के दौरान होने वाली सामान्य व विशिष्ट चोटों की रोकथाम, पहचान व प्रभावी उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। डीन अकादमिक अफेयर्स, प्रो. योगेश चंद्र ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में सैद्धांतिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें खेल चोटों के प्रकार, उनके कारण तथा बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस सत्र में खिलाड़ियों को सामान्य व विशिष्ट चोटों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दूसरे चरण में इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों की विशिष्ट चोटों पर चर्चा करते हुए उनके उपचार के तरीकों को समझाया गया। इस दौरान कुछ छात्रों ने अपनी चोटों से संबंधित प्रश्न भी विशेषज्ञों से पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों ने विस्तार से किया।
स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. गौरव रस्तोगी ने खेल चोटों के सर्जिकल उपचार की आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला तथा बताया कि समय पर सही उपचार खिलाड़ियों के कॅरिअर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेन मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नम्रता ने पीपीटी व वीडियो के माध्यम से खेल चोटों की फिजियोलॉजी पर चर्चा करते हुए शरीर में होने वाले बदलाव और रिकवरी प्रक्रिया को समझाया। वहीं, डॉ. निखिल कपूर ने पेन मैनेजमेंट के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उचित तकनीक और उपचार से खिलाड़ियों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सकती है। उनकी प्रदर्शन क्षमता को बनाए रखा जा सकता है। इस दौरान नवीन ठाकरान, नितिन यादव भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।