{"_id":"69c3c894822c77fe8503d26d","slug":"video-chaiti-chhath-festival-celebrated-with-great-pomp-in-haldwani-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया चैती छठ पर्व, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया चैती छठ पर्व, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:05 PM IST
Link Copied
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर मंगलवार को पूर्वांचल समाज के लोगों ने चैती छठ पर्व मनाया गया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए। गीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच व्रतियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने छठी मैय्या की गीत से साथ घाट पर दीप जलाए। साथ ही कच्चे फल, ठेकुआ समेत अन्य सामान से माता छठी की पूजा अर्चना की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान का विधिवत समापन होगा। वहां अध्यक्ष कृष्णा शाह, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, जयप्रकाश शाह, सुरेश भगत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।