फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pahari Army protested against Chowpatty

Nainital News: चौपाटी के खिलाफ पहाड़ी आर्मी ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 12 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pahari Army protested against Chowpatty
हल्द्वानी। चित्रशिला घाट को जाने वाले रास्ते पर खोली गई चौपाटी के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी ने शनिवार को तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पहाड़ी आर्मी का कहना था कि चित्रशिला घाट और मां गार्गी के तट पर इस तरह के कार्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर चौपाटी को ध्वस्त करने के साथ मंदिर की भूमि को खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष हरीश रावत, राजेंद्र कांडपाल, प्रेमा मेर, कविता, हरेंद्र सिंह राणा, मोहन बोरा, देवेंद्र सिंह, विनोद नेगी आदि थे। बता दें कि भूमि विवाद संबंधी शिकायतें मिलने के बाद चौपाटी को सील कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक जब तक भूमि के स्वामित्व की स्थिति साफ नहीं होती तब तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed