सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Four people arrested for cheating people by promising them jobs

Durg Crime: बेरोजगारों को बनाते निशाना, सरकारी नौकरी लगवाने का देते झांसा; पुलिस ने चार जालसाजों को पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Oct 2025 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

बेरोजगारों को शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 2 आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं।

Four people arrested for cheating people by promising them jobs
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेरोजगारों को शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 2 आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। आरोपियों ने अब तक 22 लाख की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनके पास फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज बरामद किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Trending Videos


अंजोरा चौकी में पीड़ित दीपेश निषाद ने शिकायत कराई कि आरोपी मनोज साहू उसके घर के पास किराए पर रहा था। उसने अपने आप को नगर निगम दुर्ग में ड्राइवर होना बताया। जुलाई 2023 में आरोपी मनोज साहू उसके घर आया और उसके पिता से अपना राजनीतिक पहुंच के बारे में बताया। बातचीत के दौरान एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े मुकेश वर्मा और रजत वर्मा से पहचान कराई, जिन्होंने खाद्य विभाग में शासकीय नौकरी लगवाने की बात कही। जिसके एवज में 4 लाख रुपये देने की बात हुई और 2 लाख रुपये दे दिए। लेकिन पैसा लेने के बाद दो साल से नौकरी के लिए घूमता रहा। और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर मनोज साहू ने साथी रजत वर्मा, मुकेश वर्मा के साथ मिलकर खाद्य विभाग पर्यवेक्षक, चपरासी जैसे पदों में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी मनोज साहू ने लोगो को झांसा दिया था कि उसकी केंद्रीय मंत्री और नेताओं से सीधी जान पहचान है। और लोगों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी देता था। आरोपी मनोज साहू 2023 विधानसभा चुनाव में संजारी बालोद प्रत्याशी भी चुका है। पुलिस ने इस मामले में मनोज साहू, मुकेश वर्मा, रजत वर्मा और महेश हिराऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश भिलाई में टाइपिंग सेंटर का संचालक है, जो फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed