{"_id":"68884693e9c3f3ac4d0d9f28","slug":"jewellery-worth-50-lakhs-stolen-from-a-bank-locker-in-bhilai-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattigarh: भिलाई में बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवरात हुए चोरी, बैंक प्रबंधन पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattigarh: भिलाई में बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवरात हुए चोरी, बैंक प्रबंधन पर मामला दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने बैंक प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस थाना भिलाई नगर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बैंक के लॉकर से लाखों रुपए के जेवरात पार करने का मामला सामने आया है। सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बडौदा के लॉकर से 50 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी दरोगा सिंह को बैंक ने 1991 से लॉकर नंबर 697 आवंटित किया था।लॉकर में अपने परिवार का 40 तोला सोना, तीन अलग अलग पोटलियां बनाकर रखी गई थी। लॉकर रूम में सीपेज के कारण लॉकर खोलने में परेशानी होना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से किया था। लॉकर की देखरेख करने वाली अनिता कोरेटी एक अस्थाई लॉकर नंबर 547 दिया। इस दौरान पुराना लॉकर ठीक करने के लिए चाबी अपने पास रख लिया। दरोगा सिंह के मुताबिक 17 जनवरी 2025 को अनिता कोरेटी ने फोन पर बताया कि पुराने लॉकर का सामान अस्थाई लॉकर में रख दिया गया है।
पुराना लॉकर ठीक होने के बाद फिर से उसे दे दिया जाएगा। 22 अप्रैल 2025 को जब लॉकर खोला गया तो उसमें से दो पोटली में रखे गए जेवरात गायब मिले। लॉकर में केवल एक पोटली जो उसकी बहु की थी। दारोगा सिंह ने लॉकर का संचालन वे स्वयं करते है। पत्नी श्यामा सिंह भी जाती है। उनकी बेटी अराधना सिंह ने कभी भी लॉकर नहीं खोला। जांच के बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधन को लापरवाही मानते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।