सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Maid arrested for blackmailing retired railway employee and extorting money

Durg Crime: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख वसूले, आरोपी नौकरानी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Sep 2025 10:12 AM IST
विज्ञापन
Maid arrested for blackmailing retired railway employee and extorting money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुर्ग जिले के भिलाई पुलिस ने बुजुर्ग रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करने वाली नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया नौकरानी ने बुजुर्ग के वसूले पैसे से एक प्लॉट खरीदा और कुछ अपने बैंक खाते में रुपये जमा किए थे।

Trending Videos


भिलाई 3 थाना क्षेत्र के बीएमवाई चरोदा के रहने वाले बुजुर्ग रेलवे कर्मचारी घर पर अकेले रहता था उन्होंने ने 2018 में घर के कामकाज और खाना बनाने के लिए एक नौकरानी को रखा था, जिसे 10 हजार रुपये महीना दे था। शुरुआत में महिला ठीकठाक काम करती थी, लेकिन कुछ साल बाद महिला ने काम में लापरवाही और झगड़ा करना शुरू कर दिया। और जब बुजुर्ग ने आपत्ति की तो नौकरानी महिला बुजुर्ग से विवाद करने लगी और दुष्कर्म और छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। और बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध होने का हवाला देकर बुजुर्ग को डराती थी और इन धमकियों से डरकर पीड़ित ने पहले महिला को 3 लाख, 7 लाख और फिर 5 लाख रुपये के चेक के माध्यम से महिला को दिए। महिला ने 15 लाख वसूलने के बाद पीड़ित से 40 लाख की डिमांड रखी। बुजुर्ग इस डिमांड से परेशान होकर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बुजुर्ग रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बुजुर्ग से 15 लाख रुपये के वसूलने की बात को स्वीकार कर लिया और 10 लाख रुपये से पंचशील नगर में एक प्लॉट खरीदा और 5 लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा किए। पुलिस ने प्लॉट और बैंक खाते में जमा रकम को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed