{"_id":"691094940d98fa014007cac9","slug":"major-accident-due-to-collapse-of-structure-of-under-construction-hospital-in-durg-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से बड़ा हादसा, काम कर रहे नौ मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से बड़ा हादसा, काम कर रहे नौ मजदूर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अभिषेक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च में निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से काम थे 9 मजदूर घायल हो गया।सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अस्पताल में भर्ती घायल मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अभिषेक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च में निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से काम थे 9 मजदूर घायल हो गया।सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जांच की जा रही है।
Trending Videos
निर्माणाधीन अस्पताल की लकड़ी की सेंटरिंग अचानक भर-भराकर गिर पड़ी जिससे काम कर रहे नौ मजदूर उसके मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू कर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में नौ मजदूर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिनमें छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें एक के सिर में गहरी चोट और दो के पैर और अंगुली फैक्चर हुआ है। वही घटना की जानकारी लगाने पर सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घायलों में जगत कुमार,शुभम कुर्रे,महेंद्र सिंह राजपूत,प्रदीप साहू,सुमति बंधे,संतोष यादव अन्य मजदूर शामिल है।