सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Municipal corporation team which went to remove illegal encroachment was attacked in Durg

Durg: अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Jun 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में अवैध कब्जा हटाने गए निगम कर्मचारियों के दुर्व्यवहार करने वाले दो आरोपियों को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Municipal corporation team which went to remove illegal encroachment was attacked in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में अवैध कब्जा हटाने गए निगम कर्मचारियों के दुर्व्यवहार करने वाले दो आरोपियों को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज, पत्थर से हमला करने का प्रयास किए थे पुलिस ने एक महिला और पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस नगर निगम भिलाई के जोन 2 कार्यालय के सुपरवाइजर मदन मोहन तिवारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

Trending Videos


आपको बता दें कि दो जून को भिलाई के वार्ड 14 शांति नगर मे थाना वैशाली नगर के भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि आबंटित हुआ था। उस भूमि में कुछ लोगों के द्वारा बाउण्ड्रीवाल, शेड निर्माण, मकान, गार्डन, तार फेसिंग कर अवैध कब्जा किया गया था। जिसे हटाने के लिए अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई नगर के ज्ञापन के अनुसार कब्जाधारियों को शासकीय जमीन में किए गए कब्जा हटाने पूर्व में 3 बार नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाने पर पुलिस बल, जोन-2 राजस्व के संयुक्त अमला की उपस्थिति में कार्रवाई किया गया।इस कार्रवाई के दौरान देवेन्द्र विश्वकर्मा के मकान में निवासरत किरायेदार सलीना और सदरूद्दीन अंसारी ने बेदखली कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों को गाली गलौज कर, पत्थर और डण्डा से हमला करने की कोशिश की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए हंगामा किए थे। भिलाई के जोन 2 के कार्यालय में पदस्थ सुपरवाइजर की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर सलीना और सदरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed