सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Rallies in Bengal After Guarantees in Haldia PM Modi Asansol meet Pot of TMC Sins full speech highlights

बंगाल में BJP की जनसभाएं : हल्दिया में गारंटी देने के बाद आसनसोल में गरजे PM, कहा- भर गया TMC के पापों का घड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल (पश्चिम बंगाल)। Published by: Shivam Garg Updated Thu, 09 Apr 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

बंगाल में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बीच अपनी पार्टी के विजन को रेखांकित किया। उन्होंने आसनसोल और राज्य के लोगों को याद दिलाया कि 23 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भविष्य के फैसले की घड़ी है। 

BJP Rallies in Bengal After Guarantees in Haldia PM Modi Asansol meet Pot of TMC Sins full speech highlights
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत देवी कल्यानेश्वरी और घाघर बुरी चंडी का आह्वान करके की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में अब सत्ता परिवर्तन निश्चित है, जिसे आसनसोल और पूरे बंगाल की जनता चाहती है। उन्होंने टीएमसी पर सिंडिकेट राज, कोयला और रेत माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

Trending Videos


पीएम मोदी ने दावा किया कि टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका है और बदलाव के बाद बंगाल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने बताया कि कभी समृद्ध औद्योगिक क्षेत्र रहे आसनसोल से निवेश पलायन कर गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल भाजपा की डबल इंजन सरकार ही इस स्थिति को सुधार सकती है। उन्होंने उल्लेख किया कि बंगाल का राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में योगदान 12 फीसदी से घटकर केवल पांच फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Haldia Rally: बंगाल में पीएम ने दी छह गारंटी; 'सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब' होगा BJP का नया नारा

विकास और केंद्र का योगदान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आसनसोल में उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए 45,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने बंगाल को केवल निर्ममता दी है, जबकि भाजपा ने बाधाओं के बावजूद आसनसोल का विकास किया है। मोदी ने कहा कि आसनसोल और दुर्गापुर दोनों में महानगर बनने की क्षमता है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार यह विकास लाएगी।

'भारत की पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित किया'
पीएम मोदी ने दावा किया कि भाजपा ने भारत की पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित किया है और पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा भी भाजपा ही सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा आपका एक वोट बंगाल के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी बनेगा। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि एक समुदाय के नाम पर हिंदुओं को धमकाया जा रहा है और बंगाल में घुसपैठियों के बढ़ते दबदबे से लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। कुछ जगहों पर मंदिर जाने और पूजा करने पर पाबंदी लगी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह सब टीएमसी सरकार की नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने साफ कहा कि 4 मई के बाद बंगाल में कानून का असली राज चलेगा और हर तरह की गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। पीएम मोदी ने टीएमसी की बौखलाहट और जनता के भरोसे की बात करते हुए कहा कि बंगाल की जनता देशभक्त होगी और इस चुनाव में टीएमसी का कोई हथकंडा काम नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed