{"_id":"693d2e323a0f50fdfb072279","slug":"panic-grips-the-area-after-the-body-of-an-unknown-woman-was-found-in-a-sack-police-are-working-to-identify-th-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: बोरे में अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस मृतका की शिनाख्त करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: बोरे में अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस मृतका की शिनाख्त करने में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग जिले में एक फिर हत्या की वारदात सामने आया है जहां आज बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग जिले में एक फिर हत्या की वारदात सामने आया है जहां आज बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। वही अज्ञात महिला की पहचान और गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है।पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है।
Trending Videos
सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रा मौर्या टॉकीज अंदर ब्रिज के पास नाली में बंद बोर में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव को रस्सी ने बांधकर बोरे में भरकर नाली में फेका दिया है। महिला का शव 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी विजय अग्रवाल, फॉरेंसिक समेत आला अधिकारी की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं महिला की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला की हत्या की वारदात को दूसरे स्थान पर किया गया और शव को छिपाने के इरादे से नाली में फेंकी गई।आपको बता दे कि 8 दिसंबर को भी उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में एक महिला की हत्या कर शव को जलाकर दिया गया था इस मामले में महिला की प्रेमी हत्या को गिरफ्तार किया गया था।