सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested 39 gamblers recovered Rs 9.25 lakh cash find out where the gambling den was operating in Durg

दुर्ग: पुलिस ने 39 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नौ लाख 25 हजार कैश बरामद, जानें कहां चल रही थी फड़

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Nov 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में सिटी कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने जुआ का बड़ा फड़ पकड़ा है। पुलिस ने जुआ खेल रहे 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं जुए में लगाए गए 9 लाख 25 हजार नगदी रुपए जब्त किया है।

Police arrested 39 gamblers recovered Rs 9.25 lakh cash find out where the gambling den was operating in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में सिटी कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने जुआ का बड़ा फड़ पकड़ा है। पुलिस ने जुआ खेल रहे 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं जुए में लगाए गए 9 लाख 25 हजार नगदी रुपए जब्त किया है। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर में भागवत देशमुख अपने घर में जुए का फड़ चला रहा था।

Trending Videos


18 नवंबर अलसुबह पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली। गया नगर कोस्टा तालाब के पास दुर्ग में कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल खेल रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के हमराह कोतवाली और एसीसीयू की टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर रेड कार्रवाई किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से 4 ताशपत्ती, जुआं में 9 लाख 25 हजार रुपए नगदी समेत 43 विभिन्न कंपनियों का मोबाईल बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी जुआरी भागवत देशमुख पहले सट्टे का कारोबार करता था और वर्तमान में लंबे समय से जुआ का फंड चल रहा था।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना गया नगर में बड़ी संख्या में लोगों जुआ खेल रहे है जिसके बाद क्राइम ब्रांच और थाने की टीम ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया जहां से 39 जुआरियों के पास से 9 लाख 25 हजार नगदी समेत 43 मोबाइल बरामद किए है पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जिया एक्ट के तहत कार्यवाही कर विवेचना में जुट गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed