{"_id":"691db4b4747d853c7d06721e","slug":"police-arrested-three-accused-for-fraud-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-investment-in-share-trading-in-durg-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Nov 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में सुपेला पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखो रुपए ठगी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में लोगो को पैसा लगाकर अधिक रिटर्न का लालच देकर लाखो रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिए थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में सुपेला पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखो रुपए ठगी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में लोगो को पैसा लगाकर अधिक रिटर्न का लालच देकर लाखो रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने इसके पूर्व कंपनी के डायरेक्टर समेत लोगों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos
प्रार्थी ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराया कि निशा बिजनेस कंसलटेंट और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन में काम करने वाले चंदन राव, सूर्यकांत निर्मलकर,विवान सिंघानिया और देवेन्द्र सहारे से मुलाकात हुई और शेयर ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाकर कम समय में अच्छा मुनाफा देने की लालच दिया प्रार्थी ने पैसे की लालच में आरोपियों के अपने रिश्तेदार और दोस्त से कंपनी में विगत दो महीने तक सूर्या मॉल स्थित शेयर ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाया। उपयुक्त कंपनी का संचालन स्नेहांशु और उसकी पत्नी डॉली नामदेव और निशा मानिकपुरी के द्वारा लोगो से कम समय में अधिक मुनाफा देने के लालच में अपने कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करवाते थे और निवेशकों को 10 से 15 प्रतिशत लाभ देने का लालच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रार्थी के रिश्तेदार और दोस्त से लगभग 35 लाख निवेश किया था और कंपनी के द्वारा दो माह बीतने के बाद भी न मुनाफा और न मूलधन पैसा दिए गए जिसके बाद प्रार्थी धोखाधड़ी का एहसास हुआ और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर चन्दन राव, देवेन्द्र सहारे और विवान सिंघानिया को गिरफ्तार किया वही एक अन्य आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।