{"_id":"68dd0f65738cf087c10e3c4c","slug":"police-arrested-two-brothers-who-murdered-their-stepfather-find-out-why-they-did-the-murder-in-durg-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: सौतेले पिता की हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: सौतेले पिता की हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों किया था कत्ल
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 01 Oct 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में सौतेले पिता की फावड़ा एवं डंडे से जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में सौतेले पिता की फावड़ा एवं डंडे से जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मृतक के द्वारा पत्नी से लगातार मारपीट करना हत्या का कारण बताया गया। घटना के दिन भी मृतक अपनी पत्नी से मारपीट कर था जिससे नाराज होकर मृतक की पत्नी के बेटों ने मिलकर उसकी फावड़ा और डंडे से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Trending Videos
नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा के के रहने वाले वार्ड मृतक बलविन्दर सिंग अपनी पत्नी के साथ आये दिन वाद विवाद करता रहता था। मृतक की पत्नी का पूर्व पति की के 02 बच्चे त्रिलोचन कोसरे और भूपेश कोसरे है। जिनका मृतक के साथ बातचीत नही था व मनमुटाव बना रहता था। दोनो बलविंदर सिंह को अपना सौतेला पिता स्वीकार नही करते थे। मृतक बलविदंर सिंह के द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाई अपने सौतेले पिता से आरोपी नाराज रहते थे। घटना के दिन भी मृतक बलविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसे देखकर आरोपी त्रिलोचन कोसरे ने फावड़ा से तथा आरोपी भूपेश कोसरे डण्डा से प्राणघातक हमला कर दिये।जिससे मृतक आंगन में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को लगी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के भेज दिया गया। पुलिस ने दोनो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।