सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Posing as a CBI officer digitally arrested a woman for a month duped her of lakhs of rupees in Durg

Durg: सीबीआई का अधिकारी बनकर एक महीने तक महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, लाखों रुपये की ठगी, देता था ये धमकी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 31 May 2025 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

देश भर में साइबर ठगी के मामले को लेकर सरकार भी गंभीर है उसके बावजूद ठग ठगी करने से बाज नही आ रहे है।

Posing as a CBI officer digitally arrested a woman for a month duped her of lakhs of rupees in Durg
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश भर में साइबर ठगी के मामले को लेकर सरकार भी गंभीर है उसके बावजूद ठग ठगी करने से बाज नही आ रहे है। एक बार फिर भिलाई में सीबीआई के अधिकारी बनाकर एक महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखो रुपए की ठगी को वारदात को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है।सीबीआई के अधिकारी ने पीड़ित महिला के पिता के खाते में मनी लांड्रिंग के पैसे गया है जिसे वापस नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी देता था। 

Trending Videos


भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र को रिसाली की रहने वाली नम्रता चंद्राकर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह उसे पिछले एक महीने से डिजिटल अरेस्ट कर अज्ञात आरोपी द्वारा 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी किया है। पीड़ित महिला के पिता के मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया। और उसने कहा कि  आपके पिता के बैंक खाता है वह मुंबई के नरेश गोयल के पास से बरामद हुआ और उस खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का 2 करोड रुपए ट्रांजैक्शन हुआ है। और अज्ञात आरोपी ने महिला को किसी नरेश गोयल नाम के व्यक्ति की आवाज भी उसे सुनाई गई जिसमें नरेश गोयल ने 5 लाख में उनके पिता के खाते को खरीदना बताया। जिसमे गरीबों के खाते से आपके खाते में ट्रांसफर हुआ है और उसे वापस नहीं किया गया तो आपके उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए जेल जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद महिला डरकर 29 अप्रैल 2025 से लेकर 29 मई 2025 तक 54 लाख 90 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अज्ञात आरोपी के द्वारा दिए गए खाते में ट्रांसफर की। पीड़ित महिला को लगातार डिजिटल अरेस्ट कर पैसे की डिमांड करने पर महिला को शक हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हो है है जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता महिला ने नेवई थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ सीबीआई का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख 90 हजार की ठगी घटना हुई है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed