सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   raid conducted on Hotel Crowd in Bhilai over illegal prostitution

देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल में छापा, दस्तावेज मांगने पर पुलिस से झूमझटकी; यूपी की दो युवती और मैनेजर पकड़े

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र के जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जहां उत्तर प्रदेश की दो युवतियां और होटल मैनेजर मौके पर मिले। दस्तावेज मांगने पर झूमझटकी करने पर तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 

raid conducted on Hotel Crowd in Bhilai over illegal prostitution
होटल में छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां होटल के मैनेजर और दो युवतियों मौके पर मिली।पुलिस से होटल मैनेजर और दोनों युवतियों ने उनके साथ झूमझटकी और पुलिस का सहयोग नहीं करने पर तीनो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Trending Videos


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में कुछ दिनों से बाहर से युवतियों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस होटल में पहुंची और होटल की तलाशी के दौरान दूसरे राज्य की दो युवती मिली जिसके बाद होटल मैनेजर से संबंधित दस्तावेज और ग्राहकों जानकारी मांगने पर पुलिस से तीनों वाद-विवाद करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। जो फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं। वहां से वे भिलाई आईं और होटल क्राउड में ठहरी थीं। 

बताया जा रहा है कि इसके बाद वे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थी। लेकिन उससे पहले पुलिस ने होटल में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर से होटल से संबंधित दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी। जिस पर होटल के मैनेजर और दोनों युवती पुलिस टीम से वाद-विवाद शुरू कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed