{"_id":"68e7de4f1e340f0e6a0ea6fc","slug":"two-women-arrested-for-forcing-a-minor-girl-from-madhya-pradesh-into-prostitution-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: मध्यप्रदेश की नाबालिग को देहव्यापार में धकेलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: मध्यप्रदेश की नाबालिग को देहव्यापार में धकेलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश की नाबालिग को काम दिलाने का झांसा देकर जबरदस्ती देहव्यापार करने वाली दो महिलाओं को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश की नाबालिग को काम दिलाने का झांसा देकर जबरदस्ती देहव्यापार करने वाली दो महिलाओं को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Trending Videos
मोहन नगर के उरला में रहने वाली दो महिलाओं को नाबालिग से देह व्यापार करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराई। पीड़िता मध्यप्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली है और नवरात्रि में मैहर घूमने जाने के बहाने घर से निकली थी और मैहर से वापसी के दौरान कटनी स्टेशन में उसकी मुलाकात एक महिला से जिसने उसे काम दिलाने का झांसा देकर दुर्ग लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके बाद वह महिला ने नाबालिग का आपत्तिजनक फोटो खींचकर अन्य लोगों को भेजे। और उसे घर में बंद कर अवैध संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाई पीड़िता द्वारा विरोध करने पर जबरदस्ती देहव्यापार करते रही।
पीड़िता किसी तरफ इनके चुंगल से भागकर थाना पहुंची और महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।