{"_id":"64c5190ebf28d5433d09f735","slug":"employment-fair-will-be-organized-on-august-2-at-livelihood-college-bemetara-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara : शिक्षित बेरोजगारों के लिए दो अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनी में मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara : शिक्षित बेरोजगारों के लिए दो अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनी में मिलेगी नौकरी
Sat, 29 Jul 2023 07:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 29 Jul 2023 07:20 PM IST
सार
शिक्षित बेरोजगारों के लिए बेमेतरा के लाइवलीहुड कॉलेज में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले शामिल होने से नौकरी के अवसरों को समझने और अपनी संभावनाओं को बढ़ाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में ग्रामीण, नगरीय क्षेत्र के बेरोजगारी भत्ता पात्र व अन्य युवाओं को निजी क्षेत्र में नियोजित करने, स्व रोजगारोन्मुखी योजनाओं का ऋण प्रदान करने और कौशल विकास प्रशिक्षण से लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
वृहद् रोजगार, स्वरोजगार मेला का आयोजन 2 अगस्त को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज ग्राम चोरभट्टी बेमेतरा होगा। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने इस रोजगार, स्वरोजगार मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौपें है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिला पंचायत प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, एसडीएम बेमेतरा संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय देखेंगी। जिला रोजगार अधिकारी और सहायक संचालक कौशल विकास सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
महाप्रबंधक जिला व्यापार केंद्र साईओ अंत्यवसायी और सहायक संचालक खादी ग्राम उद्योग हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी के साथ ऋण, स्वरोजगार के लिए लाभान्वित हितग्राहियों की उपस्थित सुनिश्चित करेंगे। वहीं, लीड बैंक ऑफिसर मुद्रा, केसीसी ऋण प्रकरणों के लाभान्वित हितग्राहियों की स्वरोजगार उपस्थित सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस मेले में 14 निजी कंपनी शामिल होंगे, जो विभिन्न प्रकार के 2,462 अपनी जरूरत के मुताबिक शिक्षित बेरोजगारों युवकों का चयन करेंगी। यह मौका शिक्षित बेरोजगारों के लिए बहुत उपयुक्त हो गए, जिन्हें अपनी क्षमता और शिक्षा के अनुसार अचल रोजगार स्वरोजगार मिलेगा। इस रोजगार मेले में ऐसे युवा जो कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण है और जिनकी उम्र 18 आयु से 45 वर्ष है। अपनी योग्यता के अनुसार इस मेले में शामिल हो सकते हैं। इसमें सेल्स मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड कारपेंटर, मार्केटिंगए इत्यादि रोजगार शामिल हैं।