{"_id":"64cb741e82bb6d2bb104af57","slug":"examination-will-be-held-on-august-thirteen-for-clerk-recruitment-in-bemetara-district-court-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara District Court : 13 अगस्त को होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara District Court : 13 अगस्त को होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Thu, 03 Aug 2023 03:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:30 PM IST
सार
बेमेतरा जिला कोर्ट में क्लर्क भर्ती के लिए 13 अगस्त को परीक्षा होगी। इसे लेकर कोर्ट की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिला कोर्ट में क्लर्क भर्ती के लिए 13 अगस्त को परीक्षा होगी। इसे लेकर कोर्ट की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में क्लर्क अंतर्गत शीघ्रलेखक (अंग्रेजी), शीघ्रलेखक (हिंदी), सहायक ग्रेड-3 (निष्पादन लिपिक, सेल अमीन आदेशिका लेखक, जूनियर नायब नाजिर साक्ष्य लेखक, सहायक सांख्यिकीय लिपिक, प्रतिलिपिकार) के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
कोर्ट द्वारा पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों को सूची जारी की गई थी। इसके बाद 19 से 28 जुलाई दावा आपत्ति मंगाए गए थे। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण के बाद अब परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए बेमेतरा शहर के विभिन्न कॉलेज व स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र जिला न्यायालय बेमेतरा की अधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/bemetara पर अपलोड की गई है। सभी पद के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पद पर अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत किया है, ऐसे पात्र अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से सभी पद पर उनकी उपस्थिति मान्य किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्तांको के आधार पर द्वितीय चरण के कौशल परीक्षा के लिए प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन