फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmers in Chhattisgarh will not get paddy bonus for 2016-17 and 2017-18

किसानों को बड़ा झटका: नहीं मिलेगा 2016-17 व 2017-18 का धान बोनस, अब 2014-15 व 2015-16 का बोनस देगी भाजपा

Sun, 24 Dec 2023 02:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Dec 2023 02:27 PM IST
सार

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 2016-17 व 2017-18 का धान बोनस देने का वादा किया था। वहीं, सरकार बनने के बाद धान बोनस वर्ष 2014-15 व 2015-16 का दिया जाएगा। ऐसे में किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers in Chhattisgarh will not get paddy bonus for 2016-17 and 2017-18
बीते दिनों बोनस के संबंध में जिला प्रशासन की बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 2016-17 व 2017-18 का धान बोनस देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद इसे लेकर कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन जानकर हैरानी होगी कि अब धान बोनस वर्ष 2014-15 व 2015-16 का दिया जाएगा। ऐसे में बेमेतरा जिले के किसान ठगा महसूस कर रहे है। 

विज्ञापन


किसान मोहित वर्मा, सुखनंदन पटेल, मोरध्वज का कहना है कि वर्ष 2014-15 व 2015-16 की तुलना में 2016-17 व 2017-18 ज्यादा उत्पादन हुआ था। इस कारण इन दोनों वर्ष में बोनस भी ज्यादा मिलता। वहीं, बेमेतरा जिला में सोमवार 25 दिसंबर को किसानों को दो वर्ष की बोनस राशि दी जाएगी। जिले के किसानों को 232 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि का भुगतान किया जाएगा। इसे लेकर बीते दिनों राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर कलेक्टर से सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वर्तमान में किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने का बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी के आदेश दिए हैं। राहत की बात है कि इस वर्ष पहले ही समर्थन मूल्य में धान बेच चुके किसानों को भी लाभ मिलेगा। ऐसे किसानों को फिर से धान बेचने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed