सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Father turns monster: Beats 2-year-old to death, calls wife and says, 'Your son is no more' in Sarguja

हैवान बना पिता: 2 साल के मासूम को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, पत्नी को फोन कर बोला- 'तेरा बेटा अब नहीं रहा'

अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Sep 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एक पिता द्वारा मासूम बेटे की इस तरह हत्या ने पूरे सरगुजा संभाग को झकझोर कर रख दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर शराब और घरेलू कलह इंसान को इतना हैवान कैसे बना सकती है।

Father turns monster: Beats 2-year-old to death, calls wife and says, 'Your son is no more' in Sarguja
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में मंगलवार सुबह शराबी पिता ने अपने ही 2 साल के मासूम बेटे हर्षित को बेरहमी से पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। मासूम की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पिता जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


पत्नी को फोन पर दी थी मौत की धमकी
घटना से कुछ घंटे पहले ही आरोपी ने अपनी पत्नी विनीता सिंह को फोन पर कहा कि तेरे बेटे हर्षित को मार डालूंगा। पत्नी ने इसे मजाक समझा, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके पास फोन आया कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। इस खबर ने मां को गहरे सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम विवाह के बाद टूटा परिवार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जुगलाल सिंह ने 3 साल पहले ग्राम कमलेश्वरपुर निवासी विनीता से प्रेम विवाह किया था। शुरू में सब ठीक रहा, लेकिन जल्द ही शराब की लत और आए दिन के झगड़ों ने रिश्ते को जहरीला बना दिया। पत्नी एक साल पहले मायके मैनपाट के रोपाखार चली गई थी। आरोपी ने कई बार बेटे को अपने पास रखने की जिद की। बेटे को अपने पास लेने के बाद उसने ही उसकी जान ले ली।

पड़ोसी के घर से खींचकर लाया और मार डाला
16 सितंबर की सुबह मासूम हर्षित अपनी मौसी रहमेन के घर खेल रहा था। तभी आरोपी गुस्से में वहां पहुंचा और बेटे का हाथ पकड़कर खींचते हुए अपने घर ले गया। दरवाजे के पास उसने बच्चे को कई बार जमीन पर पटका और लात-घूंसों से घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चा वहीं बेहोश हो गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए दरिमा पुलिस ने आरोपी जुगलाल सिंह को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed